फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: विजय देवरकोंडा-अनन्या की केमिस्ट्री और जैकलीन का शोख अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 15 Aug 2022 09:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का ग्लैमर तो हमेशा से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता ही रहता है। सिनेमा जगत से रोजाना ही कोई न कोई नहीं रिलीज या फिर सितारों से जुड़ी अन्य खबरें सामने आती ही रहती हैं। मनोरंजन जगत की बात हो तो इस चकाचौंध भरी दुनिया से जुड़ी खबरों से हर कोई अपडेट रहना चाहता है। दर्शक न सिर्फ फिल्मों के बारे में ही जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में भी जानकारी रखना चाहते हैं कि आखिर सेलेब्स की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है। आज भी कई स्टार्स ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं, इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस है, ऐसे में सितारे भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ दे के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
अभिनेत्री अनन्या पांडे इस समय जमकर अपनी आगामी फिल्म लाइगर का प्रमोशन कर रही हैं और लगातार अपनी तस्वीरों के जरिए बज बनाए हुई हैं। आज भी एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनके साथ विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। वहीं डीप नेक में अनन्या बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। दोनों ही ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपने काम के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के सूट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह शोख अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।

4 of 11
Rani Chatterjee - फोटो : insta
भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रानी चटर्जी पर आज मिरर सेल्फी का खुमार चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ने सेल्फी मोड में ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह ब्लैक कलर के फ्लावर प्रिंट वाले टॉप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ मोटिवेशनल कोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "दिल की सुनो क्योंकि दिल कभी झूठ नहीं बोलता"।
विज्ञापन

5 of 11
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, नीतू कपूर - फोटो : insta
आज ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी का जन्मदिन है। ऐसे में आलिया भट्ट ने उन्हें बेहद खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "हैप्पी बर्थडे मेरे वंडर अस्त्रा"। तुम मुझे रोज हैरान करते हो। लव यू सो मच। इसके अलावा नीतू कपूर ने भी अयान को जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया है।
 
विज्ञापन

6 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : insta
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर भी देश भक्ति का रंग नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने आज व्हाइट कलर के सूट में अपनी बेहद सादगी भरी तस्वीर साझा की है और आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने उमराव जान लुक में भी तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

7 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : insta
एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी डॉग लवर हैं और वह अक्सर अपने पैट के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अपने दोनों पपी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है।

8 of 11
जन्नत जुबैर - फोटो : insta
जन्नत जुबैर टीवी सीरियल्स में तो काम करती दिखाई दे ही चुकी हैं, इसके अलावा वह सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह लाइट पर्पल कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही जन्नत जुबैर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ही दी हैं।

9 of 11
मौनी रॉय, अयान मुखर्जी - फोटो : insta
मौनी रॉय भी ब्रह्मास्त्र में अहम किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस को लोग पहली बार इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में दिखेंगी। आज मौनी रॉय ने भी अयान मुखर्जी के जन्मदिन पर कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही एक नोट भी लिखा है।

10 of 11
नोरा फतेही - फोटो : insta
आज सारे सेलिब्रिटीज भी आजादी के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन से लेकर कियारा आडवाणी, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, अंकिता लोखंडे, सुष्मिता सेन जैसे कलाकारों ने तिरंगा के साथ तस्वीरें साझा कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इन्हीं में अभिनेत्री नोरा फतेही ने आज अपनी एक कोलाज तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें तिरंगा रंग की साड़ियों में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा जय हिंद।
विज्ञापन

11 of 11
बेटी और पति के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ महीनों पहले सेरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। वह अक्सर उसकी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा ने आज मालती की किताब के पास बैठे हुए तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- संडे रीडिंग।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें