फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास करते ही चंकी पांडे की बेटी को मिली बड़े बजट की फिल्म, 8 घंटे में बढ़े 1 लाख फॉलोवर

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को करण जौहर अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में लॉन्च करने जा रहे हैं । फिल्म के चार पोस्टर भी रिलीज कर दिए गए हैं । पोस्टर रिलीज होते ही रात भर में अनन्या के इंस्टाग्राम पर 98 हजार फॉलोवर्स बढ़ गए । इससे पता चलता है कि लोगों पर अनन्या का जादू चल गया है ।
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे
जब तक फिल्म का ऐलान नहीं हआ था तब अनन्या के 1901 फॉलोवर्स थे। इस रिस्पॉन्स को देख अनन्या काफी खुश हैं । बेटी के बारे में बात करते हुए चंकी पांडे ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि वो अपनी पहली फिल्म करने जा रहे हैं । चंकी ने और भी कई बातें शेयर की।
विज्ञापन

3 of 5
ananya pandey with family
चंकी पांडे ने कहा, 'अनन्या ने अपनी 12वीं पूरा करने से पहले ही फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था । इस ऑडिशन के बारे में मुझे नहीं पता था । वह पढ़ाई में बहुत अच्छी है । उसे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया था । लेकिन अब उन्हें फिल्म मिल गई है तो हमने अनन्या का एडमिशन एक साल लेट कर दिया है ।'

4 of 5
student of the year 2
चंकी ने कहा, 'अनन्या ने जब 10वीं की थी, तभी से उसने तय कर लिया था कि उसे एक्टिंग करनी है । लेकिन वह अच्छी स्टूडेंट थी इसलिए उसने सोचा कि पढ़ाई को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा । मुझे लगता है उसे 12वीं के एग्जाम शुरू होने से 2 दिन पहले पता चल गया था कि वो SOTY 2 में कास्ट की जाने वाली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
student of the year 2
चंकी को लगता है कि अनन्या धर्मा प्रोडक्शन के लिए ही बनी है । फिल्म 'स्डूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुकी है । फिल्म के डायरेक्शन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं । इसके पहले सीक्वल ने तीनों ही नए सितारों को स्टार बना दिया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें