फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: 'हॉलीवुड जा रही हूं करियर बनाने...', अनन्या पांडे के इस डायलॉग पर आई मीम्स की बाढ़

Sat, 27 Aug 2022 07:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' फैंस के लंबे इंतजार के बाद अखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि रिलीज के बाद लोगों ने फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं दिया है। पहले दिन की अच्छी कमाई के बाद दूसरे दिन से ही फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। लोगों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आ रही है जिसकी वजह से इसे सोशल मीडिया काफी ज्यादा ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या हो रहीं ट्रोल
फिल्म की कहानी के अलावा इसके डायलॉग पर भी लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसका लोग जमकर मजाक बना रहे हैं। दरअसल, फिल्म में अनन्या कहती नजर आती हैं कि वह अपना करियर बनाने के लिए हॉलीवुड जा रही हैं। उनके इस डॉयलॉग पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोगों इस डॉयलॉग पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
अनन्या के इस डायलॉग पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने इस सीन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'सीरियसली..पहले बॉलीवुड में ढ़ग से एक्टिंग करना सीख लो बहन।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या मतलब...अब स्कार्लेट जॉनसन और एमा वाटसन को अनन्या पांडे के साथ मुकाबला करना पड़ेगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या सोचकर फिल्म के लेखक ने इस डायलॉग को लिखा।'
विज्ञापन

4 of 4
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि 'लाइगर' से विजय देवरकोंड़ा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन ने भी काम किया है। इसके अलावा अमेरिका दिग्गज बॉक्सर रहे माइक टाइसन का भी फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो है। 25 जुलाई को इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया था। हालांकि पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें