फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: ड्रेंसिंग सेंस को लेकर ट्रोल होने पर उर्फी जावेद ने दिया करारा जवाब, कहा- मुझे बैन करना…

Sat, 23 Jul 2022 11:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया सेंसेशन अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस के साथ प्रयोग करने के लिए मजबूर उर्फी के अतरंगी आउटफिट्स देख फैंस भी सिर पकड़ लेते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस के साथ प्रयोग करने के लिए मजबूर उर्फी के अतरंगी आउटफिट्स देख फैंस भी सिर पकड़ लेते हैं। उर्फी को जहां कई बार अपने इन प्रयोगों के लिए तारीफ मिलती है तो कई बार उन्हें इसके लिए ट्रोल भी होना पड़ता है। हालांकि इस सबके बावजूद अभिनेत्री अपनी मर्जी के मुताबिक अपनी स्टाइलिंग करती हैं। यहीं नहीं कई बार वह ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब देने से नहीं चूकती हैं।

विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media

इसी क्रम में हाल ही में उर्फी ने खुद के ट्रोल होने के सवाल पर मुंह तोड़ जवाब दिया। हाल ही में उर्फी काले रंग की कट आउट ड्रेस में नजर आई थीं। इस दौरान पैपराजी ने उर्फी से सवाल पूछा जिसका जवाब देते हुए वह नाराज हो गईं। उर्फी से पूछा गया कि आपके ड्रेसिंग सेंस को देखकर बच्चे बिगड़ जाएंगे। इस सवाल को सुनते ही वह गुस्से में आ गईं। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा रामायण देखते ही बच्चे सुधर जाते हैं और मुझे देखते ही बिगड़ जाएंगे।

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी ने आगे कहा कि एडल्ट कंटेंट बंद हो नहीं रहा और मुझे बैन करना है, वाह। मतलब एडल्ट कंटेंट देखकर बच्चे नहीं बिगड़ेंगे, लेकिन मुझे देखकर जरूर बिगड़ जाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब उर्फी ने ट्रोल करने वालों को इस तरह जवाब दिया हो। वह पहले भी कई बार खुद के ट्रोल होने पर दो टूक जवाब देकर लोगों का मुंह बंद करवा चुकी हैं।

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस के साथ ही वह अपने विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने ऐसा ही एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद से ही वह लगातार चर्चाओं में हैं। दरअसल उर्फी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस्लाम और सनातन धर्म को लेकर अपने विचार रखे जिस पर उन्हें लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुना डाली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें