फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: ट्रोल्स के निशाने पर आईं अनन्या, लाइगर को टाइगर सुनने पर बोले- ओवरएक्टिंग से ही फ्लॉप हुई फिल्म

Sat, 27 Aug 2022 06:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस पैन इंडिया फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है, तो किसी को इसकी कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई। वहीं, अब अनन्या पांडे को ट्रोल्स ने अपने निशाने पर ले लिया है। अनन्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : insta
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में अनन्या पांडे मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। जैसी ही वह एयरपोर्ट की ओर जाने लगती हैं, तो पैपराजी उन्हें लाइगर गर्ल कहकर बुलाते हैं। लेकिन अनन्या चौंकते हुए कहती हैं कि टाइगर। जिस पर पैपराजी कहते हैं कि नहीं लाइगर गर्ल बोला है, तो अनन्या हंसते हुए कहती हैं कि मुझे टाइगर गर्ल लगा। अब अनन्या पांडे की इसी वीडियो के चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : insta
वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसी ओवरएक्टिंग की वजह से लाइगर नीचे चल रही है', तो दूसरे ने लिखा, 'लाइगर तो फ्लॉप।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'सस्ता वाला नशा करेंगे तो लाइगर का टाइगर ही सुनाई देगा', तो दूसरे ने लिखा, 'मुझे इसके एक्सप्रेशन बिल्कुल पसंद नहीं हैं।' एक ने कमेंट किया कि अब ये खुद को मूवी को ही पहचानने से इंकार करने लगी।

विज्ञापन

4 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
बता दें कि पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी 'लाइगर' 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी कुछ खास नहीं हो रही है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा के अलावा राम्या कृष्णन और मकरंद देशपांडे भी नजर आए हैं। वहीं, फिल्म में माइक टायसन ने कैमियो किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें