फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्की खबर, ये स्टार किड होगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की हीरोइन

Tue, 28 Nov 2017 06:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Tiger Shroff
करण जौहर ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की हीरोइन चुन ली है। वह इस फिल्म से एक और स्टार किड को लॉन्च करने जा रहे हैं। पहले खबर थी कि इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर या फिर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को कास्ट किया जा सकता है। लेकिन उन तमाम खबरों को अफवाह करार देते हुए नए चेहरे पर मुहर लगी है।
विज्ञापन

2 of 4
Ananya Panday - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में कास्ट किया गया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। साथ ही इसका एक टीजर पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 4
Ananya Pandey
डीएनए में छपी खबर के अनुसार अनन्या पांडे ने पिछले हफ्ते ही फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। इस दौरान उन्हें साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में बोला गया आलिया भट्ट का एक डायलॉग रिपीट करने कहा गया। ऑडिशन के वक्त करण जौहर, फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन

4 of 4
Ananya Panday - फोटो : Instagram
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में अनन्या पांडे के होने की चर्चा पहली बार तब उठी जब वह शाहरुख खान की अलीबाग वाली बर्थडे पार्टी में करण जौहर के साथ देखी गईं। गौरतलब है कि हाल ही में अनन्या पांडे ने पेरिस में आयोजित एक फंड रेंजिंग इवेंट Le Bal में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 
पढ़ें: चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने किया इंटरनेशनल डेब्यू, देखें तस्वीरें


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें