भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
इस वजह से बनी दर्शकों की पहली पसंद
'भूल भुलैया 3' के शानदार प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण इसकी कहानी और हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है। जहां एक ओर फिल्म में भूत-प्रेत का डर है, वहीं हास्य और मजेदार पल भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं। यही वजह है कि लोग परिवार के साथ इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जिनके अभिनय ने इस फिल्म को और भी आकर्षक बना दिया है।