फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या ने चंकी पांडे को दी इंस्टाग्राम डिलीट करने की सलाह, 'लाइगर' को लेकर पिता पर किया कटाक्ष

Fri, 29 Nov 2024 11:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंकी पांडे और अनन्या पांडे हाल ही में एक  शो में साथ नजर आए, जहां दोनों ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
1 of 5
चंकी पांडे- अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या पांडे को हाल ही में एक वीडियो में अपने पिता से यह कहते हुए सुना गया कि उन्हें फिल्म के चयन पर सलाह देनी बंद कर देनी चाहिए, खासकर लाइगर की असफलता के बाद। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या मुख्य भूमिका में थीं। वीडियो में अनन्या ने यह भी मजाक करते हुए कहा कि उनके पिता को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर देना चाहिए, क्योंकि वह बिना सोचे-समझे किसी भी पोस्ट पर लाइक कर देते हैं, जिससे समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे-चंकी पांडे-भावना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
चंकी अनन्या के बीच मजेदार बातचीत
चंकी और अनन्या हाल ही में 'वी आर युवा' के शो 'बी ए पैरेंट यार' में साथ नजर आए, जहां दोनों ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान अनन्या ने अपने पिता से पूछा, "क्या आपको लगता है कि मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूं?" इस पर चंकी ने हंसी मजाक में जवाब दिया, "घर पर या फिर स्क्रीन पर?" उन्होंने अनन्या की आदतों का मजाक उड़ाया कि वह हमेशा स्क्रिप्ट पढ़ने में बहुत सावधान रहती हैं। इसके जवाब में अनन्या ने चुटकी लेते हुए कहा, "लाइगर के बाद आपको मुझे कोई सलाह देने का हक नहीं है।"

विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे-चंकी पांडे-भावना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी ने दी पिता को इंस्टाग्राम डिलीट करने की सलाह
 फिल्म लाइगर एक पैन-इंडियन एक्शन थ्रिलर थी, जिससे सभी को काफी काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी नकार दिया था। बातचीत के दौरान अनन्या ने अपने पिता के इंस्टाग्राम से जुड़ी आदतों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "आपका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर देना चाहिए, क्योंकि आप बिना पढ़े किसी भी चीज को लाइक कर देते हैं और फिर उसे लेकर आपको मुश्किलें उठानी पड़ती हैं।" इस पर चंकी ने मजेदार अंदाज में खुद का बचाव करते हुए कहा, "मैं बस आपकी तस्वीरें देखता हूं और लाइक कर देता हूं।"

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
खुद की पहचान बनाना चाहती हैं अनन्या
दोनों ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी चर्चा की। चंकी ने अनन्या से पूछा, "क्या आपको लगता है कि आप मेरी बेटी होने के नाते एक तरह से विशेष हैं?" इस पर अनन्या ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, "नेपोटिज्म के साथ एक शर्मिंदगी जुड़ी हुई है, लेकिन मैं यह नहीं चाहती कि मुझे आपके बेटी के रूप में पहचाना न जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाउसफुल 5 की पूरी स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 5 में दिखेंगे चंकी
वर्क फ्रंट की बात करें तो चंकी पांडे जल्द ही हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। वहीं, इस साल अनन्या को 'कॉल मी बे' और नेटफ्लिक्स फिल्म 'कंट्रोल' में देखा गया था।
Sunny Deol: सनी सुपर साउंड के भूतल पर अब मलाइका अरोड़ा का कब्जा, देखिए दोस्ती की नई मिसाल की अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें