सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिंघम अगेन
अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों से सजी ‘सिंघम अगेन’ ने उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया। गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन 53 लाख रुपये रहा। फिल्म का कुल कलेक्शन 242.58 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की स्टोरी और एक्शन को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह एक असफल फिल्म साबित हो रही है। एक्शन ड्रामा के बावजूद, फिल्म को दर्शकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली है और यह अब तक की फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो चुकी है।