फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे की पार्टी में उमड़े बॉलीवुड सितारे, पहली बार इतनी छोटी ड्रेस में नजर आईं अनन्या पांडे

Fri, 15 Feb 2019 10:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ananya panday
वैलेंटाइन डे के मौके पर मनीष मल्होत्रा के भतीजे पुनीत मल्होत्रा ने अपने घर पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए पार्टी रखी । इस पार्टी में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, डायना पेंटी, अदिति राव हैदरी, बादशाह, तारा सुतारिया, पूजा हेगडे जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए । 
 
विज्ञापन

2 of 6
karthik aaryan
अनन्या पांडे पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहीं । अनन्या के स्टाइल और ड्रेस के आगे बाकी स्टार्स फीके नजर आ रहे थे । अनन्या ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी । अनन्या की ड्रेस शॉर्ट और रिवीलिंग होने के बावजूद उन्होंने बहुत अच्छे से कैरी किया । 
विज्ञापन

3 of 6
punit malhotra
इस ड्रेस में अनन्या काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं । उन्होंने मीडिया को पोज भी दिए। अनन्या इन दिनों करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग कर रही हैं । फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी लीड रोल में होंगे । 

4 of 6
Tara Sutaria - फोटो : Instagram
तारा सुतारिया स्काई ब्लू प्लाजो और क्रॉप टॉप के साथ जैकेट पहने नजर आईं । वहीं कार्तिक आर्यन चेक शर्ट के साथ कैजुअल लुक में दिखे । खबरों की मानें तो इन दिनों कार्तिक, अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं । दोनों को अक्सर डेट पर जाते देखा गया है । 
विज्ञापन

5 of 6
aditi rao hydari
इस पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए । कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'लुका-छिपी' है जो 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है । पार्टी में अदिति राव हैदरी और डायना पेंटी ने साथ में पोज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
badshah
वहीं रैपर बादशाह अपने ही स्वैग में नजर आए । पूजा हेगडे और सोफी चौधरी ने भी ब्लैक ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा । बता दें कि पुनीत मल्होत्रा भी एक फैशन डिजाइनर हैं और अक्सर सेलेब के लिए पार्टी ऑर्गनाइज करते रहते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें