अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मार्च में गुजरात के जामनगर में हुआ था। उस समय इस भव्य समारोह की चर्चा हो रही थी। अब यह कपल इटली में अपना दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन करने के लिए तैयार है। हाल ही में, रणबीर कपूर -आलिया भट्ट, सलमान खान , रणवीर सिंह और कई अन्य लोगों को इस समारोह के लिए जाते हुए देखा गया था। अब करण, करीना समेत कुछ सितारों ने इटली के लिए उड़ान भरी है।