फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: जामनगर में पैपराजी का स्वागत करती नजर आईं राधिका मर्चेंट, दरियादिली से जीते दिल

Thu, 29 Feb 2024 09:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस क्लिप में वह पूरे सम्मान के साथ पैपराजी का स्वागत करती नजर आ रही हैं। 

 
विज्ञापन
1 of 5
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी प्री-वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन लंबे समय से सुर्खियों में है। इसकी शुरुआत गुजरात के जामनगर के नजदीकी गांव में लगभग 51,000 लोगों के लिए अन्न सेवा के साथ हुई। उत्सव के दौरान होने वालीं दुल्हन राधिका मर्चेंट लाल और नारंगी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। दूसरी ओर उनके होने वाले पति अनंत अंबानी लाल रंग की शेरवानी में तालमेल बिठाते देखे गए। जोड़ा अपने गृहनगर जामनगर, गुजरात में मुंबई से आए लोगों को देखकर बेहद खुश लग रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
जामनगर से अंबानी और मर्चेंट परिवार की कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसी बीच राधिका का एक वीडियो जबरदस्त सुर्खियों में है, जिसमें वह पैपराजी का स्वागत करते हुए उनका हालचाल पूछती नजर आ रही हैं। दरअसल, 28 फरवरी, 2024 को जब अंबानी परिवार ने लोगों से आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा की मेजबानी की, तो राधिका और अनंत ने भी इसमें भाग लिया और भोजन परोसा। 

विज्ञापन

3 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत और राधिका ने जय श्री कृष्ण बोलकर लोगों को प्यार से भोजन परोसा। इस कपल ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि यह जोड़ा मुंबई से आए पैप्स को देखकर बेहद खुश है। जल्द अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका ने पैपराजी को खुले दिल से स्वागत किया। साथ ही पूछा, 'जामनगर कैसा लगा? बढ़िया है ना, हवा-पानी कैसा लगा?'

Anant Radhika: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंचे अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन, हुए स्पॉट

4 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
राधिका मर्चेंट के परिजनों ने भी अन्न सेवा में भाग लिया। अंबानी परिवार को बच्चों की भव्य शादी से पहले अन्न सेवा की मेजबानी करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी और फिर 2019 में अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के लिए भी यही अनुष्ठान किया था।

Wednesday Box Office: 'आर्टिकल 370' का जलवा कायम, जानें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रैक' का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर, मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1-3 मार्च तक चलने वाला है। शादी से पहले के भव्य उत्सव में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हो रही हैं और सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बिग बी, जान्हवी कपूर, अभिषेक बच्चन, मानुषी छिल्लर, मनीष मल्होत्रा सहित कई सितारे वहां पहुंच चुके हैं। 

Bastar Girls: अदा शर्मा ने अपने बयान से पलटी मारी, बोलीं, ‘इंदिरा ही नहीं ‘बस्तर’ के सारे कलाकार हीरो, हीरोइन’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें