फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी खानदान का बेटा ही नहीं ये 6 सेलिब्रिटी भी हुए मोटे से पतले, एक का वजन तो था 230 किलो

Mon, 22 Apr 2019 07:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Anant, Bhumi and Adnan - फोटो : twitter
कई सेलिब्रिटी ऐसे हैं जो अपने वजन की वजह से चर्चा में रहे। कुछ ने फिल्मों में आने के बाद अपने वजन को कम किया तो कुछ पहले से ही अपने आप को फिट करके इंडस्ट्री में आए। कुछ सेलिब्रिटी ने 108 किलो वजन कम किया तो कुछ ने 25 किलो। तो हम आपको ऐसे 6 सेलिब्रिटी के बारे में बताते हैं जो वजन घटाकर फैट से फिट हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Bhumi Pednekar - फोटो : twitter
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का वजन घटाने का सफर प्रेरणादायी है। उन्होंने चार महीने में 21 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने कोई क्रैश डाइटिंग नहीं की। उन्होंने बस चावल, गेहूं की रोटी और चीनी का सेवन बंद कर दिया और जिम में वर्जिश जारी रखी।
विज्ञापन

3 of 8
Shilpa Shetty - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने प्रेग्नेंसी के बाद 3 महीने में 32 किलो वजन घटाया। इस काम में सेलिब्रिटी ट्रेनर विनोद चन्ना ने उनकी मदद की। डिलीवरी के बाद उन्हें कमर और गले में अक्सर दर्द रहता था। इसलिए उन्होंने अपना वेट लॉस प्रोग्राम मसल्स की स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने से शुरू की। उन्होंने जिम के साथ-साथ योगाभ्यास भी किया। 
 

4 of 8
Satish Kaushik - फोटो : twitter
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक अपने वेट लॉस की वजह से चर्चा रहे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया था। लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन ने इस काम में उनकी मदद की। डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान बनाया और उसे फॉलो किया।
विज्ञापन

5 of 8
Adnan Sami - फोटो : twitter
अदनान सामी ने 16 महीनों में पूरे 167 किलो वजन घटाया। यानी औसतन उन्होंने हर महीने 10.5 वजन घटाया। जब उनका वजन 230 किलो तक पहुंच गया तो डॉक्टरों ने उन्हें आगाह किया कि ऐसी स्थिति में उनका छह महीने से ज्यादा दिनों तक बच पाना मुश्किल है। तभी उन्होंने फैसला लिया कि वह अपना वजन कम करेंगे। सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि उनका वजन इतना ज्यादा था कि वह दौड़ भी नहीं पाते। इसलिए शुरुआती दिनों में उन्होंने सिर्फ डाइट के बूते 40 किलो वजन किया। इसके बाद उन्होंने फिटनेस ट्रेनर प्रशांत सावंत की मदद से वर्कआउट किया और अपना वजन कम कर लिया। अब वह 75 किलो के हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Ganesh Acharya - फोटो : file photo
कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर गणेश आचार्य ने 16 महीने में पूरे 85 किलो वजन कम किए। जब उन्होंने वजन घटाने की सोची तब वह 200 किलो के थे।
 
विज्ञापन

7 of 8
Anant Ambani - फोटो : twitter
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपना 108 किलो वजन कम किया वह भी सिर्फ 18 महीने में। शिल्पा शेट्टी के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने ही अनंत को भी ट्रेन किया। अनंत हर दिन 21 किलोमीटर तक टहलते थे, योगा, वेट और फंक्शनल ट्रेनिंग के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज भी करते थे। उन्होंने भी अपनी डाइट से चीनी और कार्ब्स को हटा दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
Parineeti Chopra - फोटो : file photo
पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा ने 28 किलो वजन घटाकर सभी को इंप्रेस कर दिया था। जब वह सिर्फ 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें