भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट चंद घंटों में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। सात फेरे लेने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए एक खास पूजा रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी शामिल हुए। इसमें रणवीर सिंह से लेकर अनन्या पांडे तक के नाम शामिल हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जानकारी के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक होगी। मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत और बहू राधिका के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। इस बीच इन दोनों की वेडिंग पर खर्च होने वाले पैसे को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह बताया गया है कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी पर कितना पैसा खर्च हो रहा है-