मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधे, आकाश अंबानी ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए। उससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की भी शादी हुई। अबसभी की नजरें छोटे बेटे अनंत अंबानी पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 10
radhika merchant
- फोटो : social media
आकाश अंबानी की शादी में अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। राधिका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गए। आकाश की शादी में राधिका डांस करती हुई दिखीं।
विज्ञापन
3 of 10
radhika merchant
- फोटो : social media
ऐसी भी खबरें आई थीं कि जल्द ही अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक एलान नहीं किया है लेकिन तस्वीरें देखकर काफी कुछ बयां हो जाता है। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने कहा था कि उनके बच्चे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
4 of 10
radhika merchant
- फोटो : social media
पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसे देखकर लग रहा था दोनों साथ में कहीं क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस तस्वीर के बाद ही खबर फैली कि अनंत अंबानी ने सगाई कर ली है लेकिन ये महज अफवाह ही साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 10
radhika merchant, nita ambani
- फोटो : social media
आकाश अंबानी की शादी में जिस तरह राधिका मर्चेंट हर फंक्शन और रस्मों के दौरान देखी गईं उसके बाद ये कयास तेज हो गए हैं कि राधिका जल्द ही अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।
विज्ञापन
6 of 10
radhika merchant
- फोटो : social media
राधिका का परिवार मूलत: गुजरात का रहने वाला है। राधिका के दादा अजित कुमार गोवर्धनदास मर्चेंट भी एक साधारण बिजनेसमैन थे जो बाद में काफी सफल हुए। राधिका की एक बहन अंजलि है। वीरेन मर्चेंट की पत्नी शैला मर्चेंट एन्कोर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर हैं। अंजलि भी इसी कंपनी में डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
7 of 10
radhika merchant
- फोटो : social media
24 साल की राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की है। इसके बाद राधिका ने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की।
8 of 10
radhika merchant, anant ambani
- फोटो : social media
राधिका ने अपना एक फर्म भी शुरू किया है। राधिका को जानवरों से बहुत प्यार है। वह एनिमल वेलफेयर को लेकर भी काम करती हैं। राधिका को पढ़ना, ट्रैकिंग और स्विमिंग बहुत पसंद है।
9 of 10
radhika merchant
- फोटो : social media
आकाश अंबानी की शादी में राधिका दोस्तों के साथ खिलखिलाती हुई दिखीं। यही नहीं अंबानी परिवार के ग्रुप फोटो में भी राधिका हर जगह मौजूद रहीं।