फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Ahuja: दोस्त की फीलिंग सोनम कपूर को बताने गए आनंद आहूजा खुद ही हार बैठे दिल, फिर एक रात....

Fri, 29 Jul 2022 09:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भारत के एक प्रसिद्ध फैशन उद्यमी हैं। हर साल 29 जुलाई  को वह अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार वह अपना 39वां बर्थडे मनाएंगे। उनका 'भाने' नाम से एक फैशन ब्रांड है। इसके अलावा वह 'शाही एक्सपोर्ट्स' के प्रबंध निदेशक भी हैं। साल 2018 में सोनम कपूर के साथ नाम जुड़ने पर वह सुर्खियों में आए थे। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। आज आनंद के जन्मदिन पर हम आपको उनके रोचक प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो ज्यादातर लोगों को पता नहीं होगी।
विज्ञापन

2 of 4
आनंद आहूजा-सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी
आनंद और सोनम ने साल 2018 में शादी कर ली थी। शादी के 14 महीने बाद एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने अपने और आनंद के प्रेम कहानी को लेकर दिलचस्प खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में वह अपने फ्रेंड का प्रपोजल लेकर मुझसे बात करने आए थे। वह मुझे अपने दोस्त के साथ देखना चाहते थे। उस समय वह प्रेम रतन धन पायो का प्रमोशन कर रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
आनंद आहूजा-सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त के साथ गए थे डेट पर
सोनम कपूर को उनके दोस्तों ने धोखे से डेट पर भेजा था। उस डेट पर आनंद भी अपने दोस्त के साथ पहुंचे थे। सोनम ने जब लड़के से बातचीत शुरू की तो उन्हें अहसास हुआ कि वह उनके भाई हर्ष की तरह है। यही सोचकर उन्होंने बात को आगे बढ़ने नहीं दिया। इस दौरान आनंद से उनकी काफी बातचीत हुई।
विज्ञापन

4 of 4
आनंद आहूजा-सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रात ढाई बजे किया था मैसेज
सोनम के मुताबिक आनंद का पहला मैसेज उनके पास रात करीब ढाई बजे आया था। सोनम बताती हैं, 'मेरे पास सबसे पहले आनंद की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी जिसमें लिखा था कि क्या तुम अभी भी सिंगल हो? क्योंकि कोई और भी है जो सिंगल है। इस पर मैंने उन्हें रिप्लाई किया कि तुम्हें इतनी रात में मैसेज नहीं करना चाहिए। सोनम ने मैसेज में लिखा, 'इतनी रात में मैसेज न करें। अगर आपके दोस्त को दिलचस्पी है तो वो मैसेज करें आप क्यों कर रहे हो?' एक्ट्रेस के मुताबिक इस तरह दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत हुई और फिर फोन पर बात होने लगी। इसके दो हफ्ते बाद जब मैंने एक दिन उनसे पूछा कि क्या तुम अब भी अपने दोस्त से मेरी बात कराना चाहते हो इस पर आनंद ने कहा नहीं बिलकुल नहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें