भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के बंधन में बधेंगे। इस खास शादी के लिए अभी से तैयारिया शुरू हो गई हैं। शादी से पहले अंबानी परिवार कई रस्मों निभाने में लग गया है। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी से डांस की गुजारिश करती दिखाई दे रही हैं।