फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के सबसे करीबी अमित शाह का किरदार निभाएगा ये एक्टर, बायोपिक में रोल मिलते ही कर दी थी हां

Wed, 13 Feb 2019 10:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm modi biopic - फोटो : file photo
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। एक के बाद एक आ रही इन बायोपिक के बीच अब पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर भी फिल्म बनने जा रही है। बीते दिनों फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया गया था। एक्टर विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभाएंगे। पोस्टर में विवेक ओबेरॉय हूबहू पीएम की तरह ही दिख रहे हैं। मुख्य किरदार के बाद अब फिल्म के दूसरे किरादारों पर भी चर्चा तेज हो गई है। दर्शकों के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई है कि कौन से कलाकार किस रूप में दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Pm Narendra Modi Biopic - फोटो : file photo
पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि पीएम मोदी की पत्नी जसोदा बेन के रोल के लिए एक्ट्रेस बरखा बिष्ट को साइन किया गया है। इस रोल के लिए बरखा ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जसोदाबेन के बाद अब जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं पीएम के करीबी अमित शाह। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी का चाणक्य कहा जाता है। ऐसा मानना है कि पार्टी से जुड़ी रणनीतियां बनाने में उनका सबसे बड़ा योगदान होता है। ऐसे में अब खुलासा हो गया है कि आखिर पर्दे पर कौन ये किरदार निभाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
amit shah, manoj joshi - फोटो : amar ujala
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी लोगों में से एक अमित शाह का किरदार अभिनेता मनोज जोशी निभाएंगे। मनोज जोशी की गिनती बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में होती है जो हर किरदार में बखूबी ढल जाते हैं। बता दें कि मनोज जोशी को आपने गोलमाल, भागमभाग, दबंग 2, भूलभलैया और गुरु जैसी फिल्मों में देखा है। मनोज मूलत: गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने लंबे समय तक गुजराती, मराठी और हिंदी थियेटर में काम किया है। साल 2018 में मनोज को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

4 of 5
modi biopic - फोटो : social media
अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए मनोज जोशी ने कहा कि 'मुझे खुशी है कि इस किरदार को निभाने के लिए मुझे अप्रोच किया गया है। जब प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने मुझे इस रोल के लिए ऑफर किया तो मैंने एक सेकेंड में हां कर दी। मेरी जिंदगी का ये सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रोल होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi biopic
वहीं प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने बताया कि 'फिल्म में ये एक अहम रोल था। ऐसे में मनोज जोशी से बेहतर ये किरदार कोई नहीं कर सकता था। जब मैंने उन्हें इस रोल के बारे में पूछा तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी।' बता दें फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें