फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

An Action Hero Twitter Review: 'क्या शानदार फिल्म है...', जानिए दर्शकों को कैसी लगी आयुष्मान की एन एक्शन हीरो

Fri, 02 Dec 2022 02:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना ज्यादातर ऐसी फिल्में करते हैं जो किसी सामाजिक मुद्दे से जुड़ी होती हैं। उनकी फिल्में दर्शक खूब पसंद भी करते हैं। लेकिन इस बार आयुष्मान एन एक्शन हीरो के जरिए कुछ अलग कहानी लेकर आए हैं। कॉमेडी, थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा के बाद अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता की फिल्म एन एक्शन हीरो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आयुष्मान भी इस फिल्म के सिलसिले में प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं कि दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी है।
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एन एक्शन हीरो में जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एन एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना के अलावा  जयदीप अहलावत दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका ये किरदार नेगेटिव होगा। सिर्फ इतना ही नहीं इन दोनों के अलावा इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही दोनों स्पेशल नंबर करती नजर आ रही हैं। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे अनिरुद्ध अय्यर ने निर्देशित किया है। 

इसे भी पढ़ें- Mohan Kapur:  अश्लील फोटो...शादी...और शारीरिक संबंध, नाबालिग ने मिस मार्वल फेम मोहन कपूर पर लगाए संगीन आरोप
विज्ञापन

3 of 4
एन एक्शन हीरो - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक एक्शन हीरो का किरदार निभा रहे हैं। जिसके पीछे जयदीप अहलावत लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अलग-अलग रेस्पॉन्स मिल रहा है। एक मीडिया यूजर ने लिखा, अभी-अभी एन एक्शन हीरो देखी क्या शानदार फिल्म है। सीट थ्रिलर पर शानदार बढ़त, कमाल की पटकथा और क्या एक्टिंग है आयुष्मान शानदार। मूवी आप बिल्कुल मिस नहीं कर सकते।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
एन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि रील और रियल लाइफ को बैलेंस करते हुए ये एक बेहतरीन फिल्म है। इसके अलावा दर्शकों को आयुष्मान खुराना की एक्टिंग बहुत पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि स्क्रिप्ट और एक्टिंग दोनों ही अच्छी हैं। कुल मिलाकर फिल्म को लेकर फैंस का रिव्यू मिला-जुला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें