फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrita Singh: बोल्ड फोटोशूट्स में नजर आ चुकी हैं पटौदी खानदान की बहू, सैफ से ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Sun, 09 Feb 2020 12:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा अमृता सिंह का आज जन्मदिन है। अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 में हुआ। अमृता ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म बेताब से की। इस फिल्म में उनके अपोजिट सनी देओल नजर आए थे। इसेक बाद अमृता ने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। उनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अमृता के जन्मदिन पर आइए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।

विज्ञापन

2 of 5
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने करियर के पीक पर आकर साल 1991 में अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी कर ली। दोनों में उम्र का फर्क होने के साथ ही करियर में भी काफी अंतर था। जब सैफ ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब तक अमृता बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों की लव स्टोरी फिल्म बेखुदी के दौरान शुरू हुई। इस फिल्म का निर्देेशन अमृता के करीबी दोस्त कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और 1991 में दोनों ने शादी कर ली।

4 of 5
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद अमृता ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और सारा और इब्राहिम की परवरिश में लग गईं। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही अमृता और सैफ के बीच दूरियां आ गईं। दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया।

अमृता और सैफ की शादी में पहुंची थीं करीना, 13 साल बाद इस वजह से हुआ था दोनों का तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saif ali khan and amrita singh
अमृता सिंह से अलग होने के बाद सैफ ने करीना से शादी कर ली लेकिन अमृता आज भी सिंगल हैं। अमृता और सैफ के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं, जिनमें से सारा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। तलाक के बाद अमृता इक्का दुक्का फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें