फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrita Anmol Anniversary: रेडियो स्टेशन में हुई पहली मुलाकात बनी जीवनभर का साथ, ऐसी थी अमृता-अनमोल की लव स्टोरी

Sun, 15 May 2022 10:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अभिनेत्री इंडस्ट्री की कुछ ही फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी मासूमियत और खूबसूरती के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आरजे अनमोल, अमृता राव - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अभिनेत्री इंडस्ट्री की कुछ ही फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी मासूमियत और खूबसूरती के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। अमृता यूं तो अपनी कई के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उन्हें साल 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ के बाद एक अलग पहचान मिली। विवाह फिल्म में अपनी सादगी और भोलेपन से हर किसी का दिल जीतने वालीं अमृता राव हर साल 15 मई को अपनी शादी की सालगिरह मनाती हैं। एक्ट्रेस की वेडिंग एनिवर्सिरी के मौके पर जानते हैं उनकी प्यारी और दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 5
अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया

कई साल तक अपनी लव स्टोरी को सिक्रेट रखने वाली एक्ट्रेस ने बेहद गुपचुप तरीके से आरजे अनमोल के साथ शादी रचाई थी। अभिनेत्री और उनके पति की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली मुलाकात से लेकर शादी और फिर अपने पहले बच्चे के जन्म तक अमृता और अनमोल की लव स्टोरी कई मायनों में दिलचस्प है। 

विज्ञापन

3 of 5
अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अमृता राव अपनी एक फिल्म के सिलसिले में रेडियो स्टेशन पहुंची थीं, जहां उनकी अनमोल से पहली मुलाकात हुई थी। यहां अनमोल ने एक्ट्रेस का इंटरव्यू लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। अमृता को जहां अनमोल की आवाज पसंद आई, तो वहीं एक्ट्रेस की सादगी और खूबसूरती अनमोल के दिल को छू गई और इस तरह दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई।

4 of 5
अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ती के बाद अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक पहुंचाने के लिए अनमोल ने बेहद प्यारा और अलग तरीका चुना था। अमृता से अपने दिल की बात कहने के लिए आरजे अनमोल ने उसी रेडियो स्टेशन का सहारा लिया जहां उन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इस बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने रेडियो शो के दौरान अनमोल ने उन्हें मैसेज कर शो सुनने को कहा और फिर एक गाने के जरिए उनसे अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता और आरजे अनमोल ने करीब सात साल तक अपना रिश्ता सभी से छुपाकर रखा था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2016 में बेहद सादगी के साथ सात फेरे लिए। इस शादी समारोह में दोनों के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपनी शादी की तस्वीरें पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शादी के चार साल बाद यह कपल नवंबर 2020 में एक बेटे के माता- पिता बने, जिन्हें दोनों ने वीर नाम दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें