कहते हैं बॉलीवुड में दमदार अभिनय करने वाले सितारे और एक शानदार कहानी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी होते हैं। हालांकि 70 से 90 के दशक में एक खास किरदार ऐसा भी होता था जिसके बिना फिल्म की कहानी ही अधूरी मानी जाती थी। वो किरदार होता था फिल्म के खलनायक का जिसे हराए बिना फिल्म का हीरो, हीरो साबित नहीं हो पाता था। आज के दौर में भी खलनायक देखने को मिल जाते हैं लेकिन उनमें वो बात नहीं दिखती जो पुराने दौर में हुआ करती थी। बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जिन्होंने खलनायक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। सिर्फ इतना ही नहीं बॉलीवुड के इन खलनायकों के तकिया कलाम भी काफी मशहूर हुए थे। तो चलिए आपकी कुछ पुरानी यादें करते हैं और बताते हैं मशहूर खलनायकों और उनके अमर हो चुके तकिया कलाम के बारे में।
विज्ञापन
2 of 8
अमरीश पुरी
- फोटो : फाइल
अमरीश पुरी
बात अगर खलनायकों की हो रही हो तो अमरीश पुरी का नाम आना लाजिमी है। अमरीश पुरी ने बॉलीवुड की फिल्मों में कई सकारात्मक किरदार भी निभाए थे, लेकिन विलेन के किरदार में उन्होंने दर्शकों को जो खौफ का मंजर दिखाया था उसे कोई भूल नहीं सकता। अमरीश पुरी ने दामिनी, मिस्टर इंडिया, गदर, नायक, करण-अर्जुन जैसी फिल्मों में खलनायक के किरदार निभाए थे। उनके कई तकिया कलाम रहे जो आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।
(मिस्टर इंडिया) मोगैम्बो खुश हुआ
(तहलका) ऊपरवाला रॉन्ग हो सकता है लेकिन डॉन्ग कभी रॉन्ग नहीं होता
विज्ञापन
3 of 8
रंजीत
- फोटो : Social media
रंजीत
70-80 के दशक की कई सुपरहिट फिल्मों में रंजीत ने खलनायक की भूमिका अदा की थी। वो फिल्मों में हीरोइनों को अगवा करने और हीरो की बहन के साथ जबरदस्ती करने वाले सीन ज्यादातर फिल्माया करते थे। वो ऐसी दमदार अदाकारी करते थे कि फिल्म की हीरोइन से लेकर फिल्म देख रही लड़कियां तक उनसे डर जाया करती थीं। रंजीत के कुछ तकिया कलाम ऐसे थे जो काफी मशहूर हुए थे।
इतनी अच्छी चीज भगवान के लिए कैसे छोड़ दूं....
और चिल्ला, यहां तेरी चीख सुनने वाला कोई नहीं है...
और सबसे क्लासिक एक्सप्रेशन- आये........
4 of 8
अमजद खान
अमजद खान
फिल्म 'शोले' का हर एक किरदार ऑइकोनिक था लेकिन गब्बर के बिना तो फिल्म की कहानी ही अधूरी थी। इस फिल्म में अमजद खान ने खुंखार डाकू गब्बर सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके कई डायलॉग काफी मशहूर हुए थे और उनके तकिया कलाम तो आज तक हर किसी को याद है।
जो डर गया समझो मर गया
ये हाथ हमको दे दे ठाकुर
कितने आदमी थे
विज्ञापन
5 of 8
प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के उन खुंखार खलनायकों में से एक रहे जिनकी हंसी में भी दहशत टपकती थी। हीरो की हारता देखते हुए और हीरोइन को परेशान करते हुए उनके चेहरे पर जो चमक आती थी उससे फिल्म देख रहे दर्शक तक घबरा जाते थे। उनके कुछ डायलॉग ऐसे सुपरहिट हुए कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।
(बॉबी) प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा
(सौतन) मैं वो बला हूं जो शीशे से पत्थर को तोड़ता हूं
कर भला तो हो भला
नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या
विज्ञापन
6 of 8
अजीत
अजीत
अजीत खान जिन्हें सारा शहर लॉयन के नाम से जानता है बॉलीवुड के खुंखार खलनायक में से एक थे। वो एक ऐसे विलेन थे जिनकी डायलॉग डिलीवरी के आगे हीरो के डायलॉग भी फीके पड़ जाते थे। उनके कई तकिया कलाम आज भी बहुत मशहूर हैं।
(यादों की बारात) मोना डार्लिंग
(जंजीर) लिली डोन्ट बी सिली
(कालीचरण) सारा शहर मुझे लॉयन के नाम से जानता है
विज्ञापन
7 of 8
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : File Photo
गुलशन ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर को देखते ही हर किसी को एक ही डायलाग सबसे पहले याद आता है और वो है 'बैड मैन'। गुलशन ग्रोवर ने बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में खलनायक के किरदार ही निभाए। कई बार पर्दे पर वो खलनायक की भूमिका में भी ऐसे डायलॉग बोलते जो कभी खतरनाक तो कभी मजेदार भी लगते थे। उनके कुछ मशहूर तकिया कलाम हैं-
(इंटरनेशनल खिलाड़ी)- बॉय गॉड, दिल गार्डन गार्डन हो गया
(मैदान ए जंग) तुम्हारा भगवान भी इस शैतान से डरता है
शक्ति कपूर ने फिल्मों में सकारात्मक और निगेटिव दोनों ही किरदार बखूबी निभाए हैं। पर्दे पर वो खुंखार खलनायक तो बनते ही थे कई बार उनकी खलनायिकी में कॉमेडी भी शामिल होती थी। उनके कई तकिया कलाम हैं जो आज भी दर्शकों को याद हैं।
(अंदाज अपना अपना) आंखें निकाल कर गोटियां खेलूंगा
मेरा नाम है क्राइम मास्टर गोगो
(तोहफा) आउ....लोलिता
इन खलनायकों का एक दौर था जो अब पर्दे पर नदारद नजर आता है। इन अभिनेताओं जैसा खलनायक ना पहले कभी हुआ था और ना कभी होगा। उम्मीद है कि बॉलीवुड में वो दौर फिर लौटेगा जब पर्दे पर ऐसे ही खलनायक नजर आएंगे और एक बार फिर दर्शकों के दिल में खौफ जागेगा।