फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरीश पुरी का जन्मदिन और ट्रोलर्स को सोनम कपूर का जवाब, पांच खबरें

Mon, 22 Jun 2020 07:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
एक दौर था जब हिंदी फिल्मों में सबसे ताकतवर खलनायक दिखाने की होड़ रहती थी। ये खलनायक जितना ताकतवर होता था उतना ही हीरो को उसे मारने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। कई बार तो खलनायक अपने अभिनय से हीरो पर भारी पड़ जाता है। ऐसी तमाम फिल्में हैं, जो सिर्फ खलनायक की वजह से हिट हुईं। और जब- जब बात हिंदी फिल्मों में खलनायक की होती है तब सबसे ऊपर अमरीश पुरी का नाम आता है। रौबदार शख्सियत, आंखों में गजब का तेज और दमदार आवाज जब पर्दे पर सुनाई देती थी तब दर्शक समझ जाता था कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा खलनायक आ चुका है।  22 जून 1932 को अमरीश पुरी का जन्म हुआ था।

कैसे खलनायक होकर भी हीरो पर भारी पड़ते थे अमरीश पुरी, ये 10 किरदार देखकर हो जाएगा यकीन

 
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को अभी एक हफ्ता ही बीता है। उनकी अचानक हुई इस दुखत मौत से अब तक उनके दोस्त और फैंस उबर नहीं पाए हैं। सभी लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने ये कदम आखिर क्यों उठाया। इसी बीच अब बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे सपने में बात की है।

राखी सावंत के सपने में आए सुशांत सिंह राजपूत, कहा- 'मैं तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा'
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
कई लोगों को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गहरा सदमा लगा है। वो चाहकर भी इस घटना को दिल ने नहीं निकाल पा रहे हैं। सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बीते दिनों संदीप ने अंकिता लोखंडे के नाम खुली चिट्ठी लिखी थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फिल्म का पोस्टर साझा किया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं।

सुशांत की अधूरी फिल्म 'वंदे भारतम' का पोस्टर आया सामने, इसी से बनने वाले थे निर्माता

 

4 of 5
सुशांत के पिता के साथ खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। इतने प्रतिभाशाली अभिनेता का यूं चले जाने, हर चाहने वाले की आंखों में आंसू दे गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी सुशांत के जाने से बहुत दुखी है। हाल ही में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह सुशांत के पटना वाले घर पहुंचे। 

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे खेसारी लाल यादव, पिता से मिलकर भावुक हुईं अक्षरा सिंह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों काफी उथल- पुथल देखी जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में दो फाड़ नजर आ रहे हैं। वहीं सुशांत के फैंस भी उनकी आत्महत्या से इतने आहत हैं कि उन्होंने लगातार बॉलीवुड के कई सेलेब्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लेकिन अब सोनम कपूर ने अपने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है।

ट्रोल्स ने कहा 'काश उसकी जगह तुम मर जातीं', अब सोनम कपूर ने दिया है करारा जवाब


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें