भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सभी फैंस को बेहद पंसद है। आज निरहुआ का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आम्रपाली ने प्यार भरा वीडियो शेयर किया गया है। और निरहुआ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए I Love U तक कह दिया। जहां एक तरफ निरहुआ की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।