फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आम्रपाली दूबे को लगी 10 करोड़ की लाटरी तो कुछ ऐसा था निरहुआ का रिएक्शन

Wed, 12 Sep 2018 08:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ammrpali
भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे 10 करोड़ की लाटरी लगने से वह फूली नहीं समा रहीं, जब वह ये खबर भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ( दिनेश लाल यादव ) को देती हैं तो उसके होश उड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही रिएक्शन देखने को मिला निरहुआ के इस नए वीडियो में। इस वीडियो को निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें वह एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 4
ammrapali
दरअसल, निरहुआ ने इस वीडियो को एक ऐप का इस्तेमाल करते हुए अपलोड किया है। वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ मस्ती करते दिख रहे हैं। इतने में आम्रपाली बताती हैं कि उसकी 10 करोड़ की लाटरी लगी है। ये सुनते ही निरहुआ चौंक जाते हैं और ये सोचने लगते हैं कि इतने ज्यादा पैसे आने के बाद अम्रपाली उसे कहीं बाहर घुमाने लेकर जाएगी, लेकिन आम्रपाली ऐसा कुछ नहीं करती और उसे जोर का झटका लगता है।
विज्ञापन

3 of 4
nirahua
पैसे की खबर के बाद निरहुआ तो घूमने की तैयारी में पैकिंग करना भी शुरू कर देता है लेकिन जब अचानक आम्रपाली दूबे उसे गरीब आदमी बताते हुए घर से बाहर निकलने को कहती है तो निरहुआ को जबरदस्त झटका लगता है। उस वक्त बेचारे का चेहरा देखने लायक होता है। वाकई ये वीडियो बहुत ही दिलचस्प बना है। 
विज्ञापन

4 of 4
निरहुआ और अम्रपाली
गौरतलब है कि निरहुआ की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' लंबे समय से चर्चा में है। यह फिल्म साल 2014 में आई 'निरहुआ हिंदुस्तानी' का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले फिल्म के दोनों भाग को भोजपुरी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बीते दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जिसमें निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आई थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें