फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'केसरी' का फर्स्ट लुक जारी, जानें क्यों चुना गया ये खास दिन

Wed, 12 Sep 2018 08:26 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 5
kesari
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘केसरी’ का फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी हो गया है। इसके पोस्टर में अक्षय कुमार एक बहादुर सिख बने हुए हैं। पोस्टर में इनके साथ पूरी सिख सेना भी नजर आ रही है। खास दिन जारी किया पोस्टर
विज्ञापन

2 of 5
kesari
सारागढ़ी डे के खास मौके पर अक्षय कुमार ने ‘केसरी’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। केसरी के पोस्टर में अक्षय कुमार ने सिर पर भारी पकड़ी पहन रखी है। इनके साथ बाकी साथी भी हैं, जो लड़ने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने इस पोस्टर के जरिए सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नजर आ रहे हैं। केसरी के पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है कि आज मेरी पगड़ी भी केसरी.., जो बहेगा वो लहू भी केसरी.., और मेरा जवाब भी केसरी…।


 
विज्ञापन

3 of 5
kesari
बता दें कि केसरी अक्षय कुमार की पीरियड फिल्म है, इस फिल्म में इनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर को खास दिन रिलीज किया गया है।

4 of 5
केसरी
दरअसल, 12 सितंबर 1897 को सारागढ़ी युद्ध हुआ था। जहां एक आर्मी पोस्ट पर ब्रिटिश सेना के तौर पर 21 सरदार तैनात किए गए थे। इनपर 10 हजार अफगानियों ने अचानक हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केसरी - फोटो : ANI
इतनी बड़ी सेना के हमले के बाद भी ये 21 जवान धबराए नहीं और हवलदार ईशर सिंह के दिशा निर्देश पर लड़ाई की और शहीद हो गए। केसरी के पोस्टर को ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें