फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उ घायल के लेजाले हम घायल...' गाने पर आम्रपाली दुबे ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO हो गया वायरल

Sun, 15 Jul 2018 06:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
amrapali dubey
भोजपुरी सिनेमा का अपना ही एक क्रेज है। भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। भोजपुरी का गाना अपलोड होने के साथ ही वायरल हो जाता है। आम्रपाली दुबे के डांस की भी बिहार में कुछ ऐसी ही फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी सिनेमा में पहले नंबर पर अगर किसी का नाम आता है तो वो है आम्रपाली दुबे का।
 
विज्ञापन

2 of 4
amrapali dubey
आम्रपाली अपनी हर फिल्म के लिए 7 से लेकर 9 लाख रुपए लेती हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है। इसी के साथ ही आम्रपाली दुबे ने इस साल 7 फिल्में साइन की हैं। इसी के साथ आम्रपाली का कोई भी वीडियो यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाता है और उनके डांस को फैन्स काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
amrapali dubey
फिलहाल उनका नया गाना 'आम्रपाली तोहरे खातिर' इन दिनों खूब सुना जा रहा है। इस गाने में आम्रपाली बैले डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने को अब तक 8,718,955 बार देखा जा चुका है और गाने में आम्रपाली का हॉट अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। यह गाना आम्रपाली की नई फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' का प्रमोशनल सॉन्ग है। आम्रपाली जब इस सॉन्ग की शूटिंग कर रही थीं। उस वक्त भी सेट से उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इसके अलावा आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ में विशाल सिंह, माही खान, नीलू सिंह, सूर्या शर्मा, स्नेहा मिश्रा जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। आम्रपाली जल्द ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें