FIFA 2018 में फाइनल मुकाबले से पहले अगर बॉलीवुड के पहले प्लेबैक सिंगर मन्ना डे की फुटबॉल को लेकर दीवानगी के किस्से याद न किए तो मनोरंजन अधूरा ही रहेगा। भारतीय सिनेमा जगत में मन्ना डे को एक ऐसे पार्श्वगायक के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपने पार्श्वगायन के जरिये शास्त्रीय संगीत को विशिष्ट पहचान दिलायी, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे की वे फुटबाल के भी बड़े दीवाने थे।