कड़ी मेहनत और लगन से सिनेमा जगत में अपना नाम बनाने वाली भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से आलीशान फ्लैट खरीदा है। आम्रपाली ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- धन्यवाद दोस्तों मुझपर हमेशा भरोसा करने के लिए। आपका प्यार मुझे जीवन में अधिक चीजें हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।