फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: बैंक में क्लर्क की नौकरी करते थे अमोल पालेकर, गर्लफ्रेंड की वजह से बन गए हीरो

Sun, 24 Nov 2019 01:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amol Palekar - फोटो : Social Media
अमोल पालेकर का नाम सुनते ही जेहन में गोलमाल के रामप्रसाद दशरथप्रसाद शर्मा का चेहरा सामने आ जाता है। रामप्रसाद अपनी नौकरी बचाने के लिए डबल रोल का सहारा लेकर उस लड़की के पिता को बेवकूफ बनाता है जिसे वो प्यार करता है। अमोल पालेकर एक ऐसे संजीदा एक्टर रहे हैं जिन्होंने लोगों को ना सिर्फ अपनी कॉमेडी का कायल बनाया बल्कि अपने व्यक्तित्व का भी फैन बना लिया। आज अमोल पालेकर का जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 5
Amol Palekar - फोटो : Social Media
बेशक आज उनकी पहचान एक निर्देशक के तौर पर है पर जो विरासत उन्होंने एक एक्टर के रूप में छोड़ी है उसका कोई सानी नहीं। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि एक्टर और निर्देशन में आने से पहले अमोल एक बैंक क्लर्क थे और बैंक ऑफ इंडिया में काम कर रहे थे। लेकिन इसे किस्मत ही कहेंगे कि वो फिल्म इंडस्ट्री में आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
Amol Palekar - फोटो : Social Media
अमोल पालेकर के इस इंडस्ट्री में आने के पीछे एक बेहद खास शख्स का हाथ रहा। यूं कहें कि अगर इस शख्स का साथ ना होता तो हमें अमोल पालेकर जैसी दमदार शख्सियत नहीं मिलती, तो गलत नहीं होगा। और ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड चित्रा थीं। चित्रा एक थियेटर आर्टिस्ट थीं और उनकी छोटी बहन की क्लासमेट थीं। धीरे-धीरे चित्रा और अमोल पालेकर एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और फिर वो वक्त भी आया जब दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

4 of 5
amol palekar - फोटो : golmal film
अमोल पालेकर और चित्रा के बीच जो प्यार पनपा, कहीं ना कहीं उसकी वजह अमोल पालेकर की आर्ट और पेंटिग की कला रही। उन्हें इसमें भी महारत हासिल है और चित्रा उनकी कला की दीवानी थीं। अमोल  और चित्रा ज्यादा से ज्यादा टाइम एक-दूसरे के साथ बिताने की कोशिश करते, यही वजह रही कि अमोल ने फिर चित्रा के थियेटर रिहर्सल पर भी जाना शुरु कर दिया। यहीं एक दिन अमोल पालेकर की मुलाकात सत्यदेव दूबे से हुई जिन्होंने उन्हें एक्टिंग में जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
इसके बाद बासु चटर्जी ने उन्हें एक फिल्म के लिए अप्रोच किया जिसमें उनके अपोजिट जया बच्चन थीं लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बसु चटर्जी ने हार नहीं मानी और एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के लिए उनके पास पहुंच गए। हारकर अमोल पालेकर ने वो फिल्म साइन कर ली और वो सुपरहिट रही। इसके बाद तो अमोल पालेकर का कारवां बढ़ता गया। फिर वो निर्देशन में उतर गए और वहां भी अपनी धाक जमाई।

एशा देओल के काम से नाराज हो गए थे धर्मेंद्र, 17 साल बाद फिल्म देखकर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें