फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए एक महीना होने को जा रहा है, मगर टिकट खिड़की पर इसकी कमाई का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रिलीज के 25 दिन के अंदर फिल्म ने 333.55 करोड़ कमा लिए हैं। तीन दिन पहले ही यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में पांचवे पायदान पर जगह बनाने में कामयाब हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने 'टॉप-5' में शामिल होने के लिए सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को पटखनी दी थी। अब कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में चौथे पायदान पर छलांग लगाने के लिए वह एक बार फिर सलमान की फिल्म को ही बाहर का रास्ता दिखाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
3 of 6
tiger zinda hai
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 339.16 करोड़ रुपये है। यानि इस फिल्म को पछाड़ने के लिए फिल्म 'संजू' को सिर्फ छह करोड़ रुपये और कमाने होंगे। कमाई का यह आंकड़ा पार भी हो सकता है क्योंकि 'सूरमा' और 'धड़क' के बावजूद 'सं'जू औसतन दो करोड़ की कमाई हर दिन कर रही है।
4 of 6
tiger zinda hai
यानि इस हफ्ते के अंत तक रणवीर कपूर की फिल्म सलमान की फिल्म को पटखनी देने में कामयाब हो सकती है। अगर अगले हफ्ते रिलीज होने वाली संजय दत्त की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर-3' को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो माना जा रहा है कि चौथे हफ्ते में भी संजू की कमाई का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान और रणबीर कपूर
गौरतलब है कि संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में रणबीर कपूर को कास्ट किए जाने पर सलमान खान ने आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि पर्दे पर संजय दत्त का किरदार रणबीर नहीं निभा पाएंगे। फिल्म रिलीज होते ही सलमान खान के दावों पर पानी फिर गया। लोगों को ना सिर्फ फिल्म पसंद आई बल्कि रणबीर कपूर की एक्टिंग की भी खूब तारीफें हुईं।
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में ' बाहुबली-2' शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे और तीसरे पायदान पर क्रमश: 'दंगल' और 'पीके' है। वहीं चौथे पायदान पर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और पांचवे पर 'संजू' है।