हिंदी सिनेमा में 'गब्बर' का किरदार निभाकर मशहूर होने वाले एक्टर अमजद खान एक बेहतरीन एक्टर थे। अमजद खान को ज्यादातर फिल्मों में विलेन और साइड रोल ही मिले लेकिन वो अपनी अदाकारी से हीरो पर भी भारी पड़ जाते थे । आज सालों बाद भी उन्हें 'गब्बर' के नाम से याद किया जाता है ।
विज्ञापन
2 of 7
amjad khan
12 नवंबर को पेशावर में जन्मे अमजद खान ने अपने करियर में 130 फिल्में की थीं । उनका करियर करीब 20 साल लंबा रहा । अमजद के दो भाई इम्तियाज खान और इनायत खान भी एक्टर थे । फिल्मों में आने से पहले वो थिएटर आर्टिस्ट थे । उन्हें पहला रोल 1951 में आई फिल्म 'नाजनीन' में मिला था।
विज्ञापन
3 of 7
amjad khan
हम आपको अमजद खान के जन्मदिन पर उनके मशहूर रोल 'गब्बर' के बारे में बताते हैं । शायद आप नहीं जानते होंगे कि अमजद इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे क्योंकि जावेद अख्तर, जिन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी थी, उन्हें अमजद खान की आवाज गब्बर के किरदार के हिसाब से दमदार नहीं लगी।
4 of 7
अमजद खान
गब्बर के किरदार के लिए वो डैनी को लेना चाहते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अमजद खान को इस किरदार के लिए चुना गया । फिर जो इतिहास रचा गया वो आपके सामने है। अमजद खान की जिंदगी भी काफी रोचक रही। उनकी कुछ ऐसी आदतें थी, ऐसे किस्से थे जो उनके दोस्तों के बीच और शूट्स पर काफी मशहूर थे।
विज्ञापन
5 of 7
अमजद खान
उनको चाय का बेहद शौक था और रोजाना वो तीस कप चाय तक पी जाते थे और जब उन्हें चाय नहीं मिल पाती थी तो उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाता है।कुछ ऐसा ही किस्सा हुआ था पृथ्वी थियेटर में जब वो एक प्ले की रिहर्सल कर रहे थे। उस दौरान उन्हें चाय नहीं मिली जिससे वो परेशान हो गए। सेट पर जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया कि दूध खत्म हो गया है।
विज्ञापन
6 of 7
अमजद खान
बस फिर क्या था अपनी चाय की तलब मिटाने के लिए उन्होंने अगले दिन सेट पर एक नहीं बल्कि दो भैंसे लाकर बांध दीं और चाय वाले को हिदायत दी कि चाय बनती रहनी चाहिए। चाय की जितनी लत अमजद खान को थी शायद ही किसी और को रही हो। दोस्ती के मामले में भी अमजद खान किसी से पीछे नहीं थे। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी।
दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया जो सुपरहिट रहीं। दिलचस्प बात तो ये है कि जितनी फिल्मों में इन दोनों ने साथ काम किया उनमें से अधिकतर में अमिताभ हीरो रहे तो अमजद विलेन के किरदार में नजर आए। हर किरदार को अमजद ने यादगार बना दिया। लेकिन उन्होंने फिल्मों में विलेन के रूप को जो पहचान दी वो अमिट है और आज तक कोई उसे धूमिल नहीं कर पाया है।