फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमजद खान की आखिरी वक्त में हो गई थी ऐसी हालत, चलना-फिरना भी हो गया था बंद

Tue, 12 Nov 2019 11:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amjad khan - फोटो : file photo
अमजद खान को आज सभी लोग विलेन यानि गब्बर सिंह के किरदार से ही पहचानते हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा के इस बेहतरीन अभिनेता ने जिस तन्मयता से नेगेटिव किरदार निभाए उतनी ही लगन से पॉजिटिव किरदार भी निभाए और अपनी एक अलग पहचान कायम की..फिर चाहे वो दोस्त का किरदार हो, भाई का हो या फिर पिता का...हर किरदार को अमजद खान ने ऐसा गढ़ा कि वो हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan and amjad khan - फोटो : file photo
अमजद खान ने अपनी जिंदगी में आई हर मुश्किल का डटकर सामना किया, लेकिन एक घटना ऐसी घटी जिसने उनकी जिंदगी ही तबाह कर दी। ये घटना उस वक्त की है जब अमजद खान अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'द ग्रेट गैंबलर' में काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग गोवा में होनी थी और उसी के लिए अमजद खान अपने परिवार के साथ गोवा के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही अमजद खान की गाड़ी की भयानक एक्सीडेंट हुआ जिसमें अमजद खान को काफी चोट आई।
विज्ञापन

3 of 5
amjad khan
अमजद खान की 13 पसलियां टूट गईं जबकि स्टेयरिंग उनके फेफड़ों में घुस गया। इस एक्सीडेंट की वजह से अमजद खान लंबे वक्त तक के लिए व्हील चेयर पर टिक गए। उनका ऑपरेशन करना पड़ा। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने अमजद खान और उनके परिवार की काफी मदद की। एक्सीडेंट क्या हुआ लगा जैसे अमजद खान का बुरा दौर ही शुरू हो गया। यहीं से अमजद खान का वजन बढ़ना शुरू हो गया। अमजद खान एक ऐसे इंसान थे जो फिटनेस को काफी तरजीह देते थे। रोजाना बैडमिंटन खेलना, एक्सरसाइज करना अमजद खान की आदत बन गई थी, लेकिन एक्सीडेंट के बाद तो जैसे सबकुछ रुक गया।

4 of 5
अमजद खान - फोटो : file photo
बढ़ते वजन की वजह से अमजद खान की हालत इतनी खराब हो गई कि वो कोमा में भी चले गए। हालांकि वो कुछ वक्त बाद इससे बाहर भी आ गए...लेकिन 1994 में 27 जुलाई की वो रात अमजद खान और उनके पूरे परिवार के लिए बुरा सपना साबित हुई। अमजद खान की पत्नी के मुताबिक, 'वो नॉर्मल दिन था। शाम को 7 बजे अमजद को किसी से मिलना था तो इसलिए वो कपड़े चेंज करने चले गए। तभी 7:20 के आस-पास शादाब ( अमजद और शैला का बड़ा बेटा) दौड़ता हुआ मेरे पास आया और कहा, 'डैडी का शरीर ठंडा पड़ रहा है, उन्हें बहुत पसीने आ रहे हैं। जाकर देखा तो अमजद बेहोश हो गए थे और कुछ ही मिनटों में वो इस दुनिया से चले गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमजद खान - फोटो : file photo
अमजद खान तो चले गए लेकिन इसके बाद तो जैसे उनके परिवार पर विपत्ति का सैलाब ही आ गया। हालांकि पूरे परिवार ने हिम्मत करके आगे बढ़ना सीखा। शैला खान के मुताबिक, 'अमजद हमेशा ही कहते रहते थे, 'मैं यूं ही 5 मिनट में चला जाऊंगा किसी को पता भी नहीं चलेगा और ना ही किसी से सेवा करवाऊंगा।' हुआ भी ऐसा ही। अमजद खान मिनटों में ही इस दुनिया से चले गए और आज भी उनके पूरे परिवार को इसका मलाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें