फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब टूटा था अमिताभ और जया के प्यार का 'सिलसिला', अलग रहने को हुए थे मजबूर

Sat, 03 Jun 2017 12:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड का बच्चन परिवार पूरी इंडस्ट्री में एक मिसाल के तौर पर जाना जाता है। अगर इस परिवार में दरार की कोई बात सुनाई पड़ती है तो शायद ही कोई इस बात पर यकीन करता हो। लेकिन एक समय ऐसे भी था कि बच्चन परिवार लोगों की जबान पर चर्चा का विषय बना हुआ था।

आपको बता दें कि किसी जमाने में बच्चन परिवार के बेहद करीबी माने जानेवाले अमर सिंह ने एक बार फिर बच्चन परिवार के बारे में चौंकानेवाला खुलासा किया था।

अमर सिंह के मुताबिक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते में दरार आ गई थाी और अब दोनों साथ नहीं रहते थे।
 
विज्ञापन

2 of 8
एक इंटरव्यू के दौरान अमर सिंह ने खुलासा किया था कि बच्चन परिवार के हर झगड़े के पीछे लोग मेरा हाथ होने का आरोप लगाते हैं। जबकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन तब से अलग रहते हैं जब वो उनसे मिले भी नहीं थे। अमर सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि अमिताभ और जया में से एक जलसा में रहता है तो एक प्रतीक्षा में रहता है। इतना ही नहीं उन्होंने जया और ऐश्वर्या के बिगड़े रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया।

ये पहली बार नहीं था जब अमर सिंह ने बच्चन परिवार के बारे में ऐसी कोई बात कही हो। इससे पहले भी अमर सिंह ने बच्चन परिवार को लेकर कई चौंकानेवाले खुलासे किए थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
कुछ समय पहले जब देश में मीट बैन को लेकर विवाद चल रहा था तब अमर सिंह ने कहा था की जया बच्चन भी मांसाहारी हैं और वो विदेश में जाकर पोर्क खाती हैं। लेकिन सबसे अजीब बात ये है कि इन तमाम विवादों पर जया और अमिताभ ने कभी खुलकर कुछ नहीं बोला।
 

4 of 8
a
आपको बता दें कि अमिताभ और जया बच्चन की लव स्टोरी अपने आप में एक मिसाल है। फिल्म 'जंजीर' के बाद से ही दोनों की प्यार की कहानी शुरू हो गई थी और ये शादी पर जाकर खत्म हुई। हालांकि अमिताभ बच्चन जया के साथ शादी से पहले कुछ वक्त बिताना चाहते थे पर पिता का कहना मानते हुए उन्होंने जया से जल्द से जल्द शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच कई झगड़े होते रहे हैं।

ये सच है कि दोनों ने लोगों के सामने भले ही इसे न दिखाया हो पर दोनों के बीच मनमुटाव हमेशा चलता रहा है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
ये पहली बार नहीं है जब अमर सिंह ने दावा किया है कि अमिताभ और जया बच्चन के बीच मनमुटाव चल रहा है और इसके चलते ये दोनों अलग रहते हैं। इससे पहले भी अमिताभ और जया के बीच कई विवाद सामने आए हैं। अमिताभ बच्चन ने साल 1976 में अपनी को स्टार रेखा के साथ फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग शुरू की थी। उस समय उन दोनों की प्यार की कहानी जंगल में आग की तरह फैल गई थी। सूत्रों की मानें तो रेखा और अमिताभ अपने एक दोस्त के घर में लगातार मिलते थे।

खबर तो यहां तक आई कि दोनों ने छिपकर शादी कर ली है। इस बात को और बढ़ावा देने के लिए ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा माथे पर सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। अमिताभ, जया और रेखा की असल जिंदगी भी उनकी फिल्म सिलसिला की तरह हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 8
वहीं जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पूरी दुनिया जो कहना चाहती है उसे कहने दें। अमिताभ बच्चन ने मुझसे शादी की है। कोई अलग रिश्ता बनाने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है और अगर वो मेरी पीठ के पीछे कुछ ऐसा करते हैं तो ये उनकी समस्या है। उन्हें उसी के साथ रहना होगा और उसके परिणाम सहने होंगे। 
 
विज्ञापन

7 of 8
वहीं रेखा ने इस पर जवाब देते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि जया को किसी भी रिलेशनशिप से परेशानी नहीं है जब तक कि उनके पति को इससे परेशानी न हो। लेकिन बाद में उन्हें लगा कि वो अमिताभ जी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुईं हैं और ये सब उन्हें दुखी कर रहा है। तब उन्होंने मुझे रात के खाने पर बुलाया और कहा कि वो अमित जी को कभी नहीं छोड़ सकती चाहे कुछ भी हो जाए।

इस विवाद के बाद कई दिनों तक अमिताभ और जया बच्चन एकसाथ नजर नहीं आए। वहीं अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ काम करना बंद कर दिया। 
 
विज्ञापन

8 of 8
दूरियां इतनी बढ़ गईं थीं कि दोनों एकसाथ किसी भी पार्टी में नजर नहीं आते थे। अवॉर्ड समारोह तक में दोनों की एक साथ उपस्थिति नहीं होती थी। आज भी ये दोनों सिर्फ दर्शकों के लिए एक साथ हैं लेकिन दोनों के बीच कैमरे के पीछे मनमुटाव जारी है। हालांकि ये सिर्फ खबरें हैं कि अमिताभ और जया एक साथ नहीं रहते लेकिन इसकी सच्चाई का खुलासा तो वो दोनों खुद ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें