फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू देवगन के निधन से सदमे में हैं अमिताभ बच्चन, जलती चिता को देख वहीं बैठ निहारते रहे

Wed, 29 May 2019 03:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं । वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर जाने जाते थे । उन्होंने ही अपने बेटे अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था। वीरू देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे । 27 मई को उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ । 
विज्ञापन

2 of 7
ajay devgn ,veeru devgan , Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में पूरा बच्चन परिवार, रानी मुखर्जी, सनी देओल, शाहरुख खान समेत कई सितारे पहुंचे थे । वीरू के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । अमिताभ बच्चन और वीरू देवगन अच्छे दोस्त थे । उनके निधन से बिग बी को झटका लगा है । 
विज्ञापन

3 of 7
ajay devgn - फोटो : Twitter
वीरू देवगन के पार्थिव शरीर को अग्नि देने के बाद अमिताभ बच्चन कुछ देर तक वहीं बैठ उन्हें निहारते रहे । अजय देवगन भी उनके साथ बैठे नजर आए । अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को गले लगाकर संभाला । बिग बी ने वीरू देवगन के लिए एक ब्लॉग भी लिखा । उन्होंने वीरू देवगन के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया ।

4 of 7
kajol aishwarya rai - फोटो : social media
अमिताभ लिखते हैं, "मैं उनसे पहली बार राजस्थान के एक छोटे से गांव पोशीना में मिला था । मुझे याद है मेरी फिल्म रेशमा और शेरा की । जब खन्ना साहेब (वीरू देवगन) डमी के साथ एक्शन सीन का रिहर्सल कर रहे थे । सीन में सुनील दत्त साहब फिल्म के लीड हीरो थे, जिन्हें गांव के निगेटिव किरदार से पिटना था । वो लीडिंग मैन की तरह सीन को कर रहे थे ।'
विज्ञापन

5 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
सीन को लेकर अमिताभ ने लिखा, 'मुझे अच्छी तरह याद है, रेत में शूटिंग के दौरान खन्ना साहब कितने दर्द में शूटिंग कर रहे थे । उनके चेहरे का वो दर्द याद है, लेकिन वो लगातर डमी के साथ सीन रिहर्सल पूरे परफेक्शन के साथ कर रहे थे । फिर एक दिन हमने उन्हें (वीरू देवगन) खो दिया । वीरू देवगन बहुत ही शानदार एक्शन डायरेक्टर रहे । जिन्होंने एक्शन में नए नए तरह का इनोवेशन किए ।'
विज्ञापन

6 of 7
Aishwarya Rai, abhishek - फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन के मुताबिक, 'वीरू जी ने इंडस्ट्री को ग्रूम किया, नया परफेक्शन दिया। उनका सबसे फाइन टैलेंट है- अजय देवगन । हमने कई फिल्मों में साथ काम किया। मेरी ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने एक्शन सीन किए । वीरू पंजाब से थे, सेट पर मेरा वेलकम भी वो उसी अंदाज में करते थे । मुझे अमिताभ सिंघया कहकर बुलाते थे ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ajay devgn - फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन ने बताया कि वीरू देवगन की मौत उनके लिए सदमे की तरह है । उन्होंने लिखा, "वीरू की मौत मेरे लिए एक सदमे की तरह है । जब मुझे ये खबर मिली, उस वक्त 'चेहरे' की शूटिंग कर रहा था । मैंने काम रोक दिया । पूरी टीम ने उनके सम्मान के लिए दो मिनट का मौन रखा । काम खत्म होने के बाद उनके अंतिम संस्कार में गया । वहां पहुंचकर सारी चीजें घूमने लगीं, कैसे वो काम करते थे । वक्त कैसे बीत जाता है... जो कभी वापस नहीं आता। बस रह जाती हैं यादें ।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें