अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब अगले लेवल पर पहुंच गया है । अर्जुन के परिवार से मलाइका की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं । मलाइका, अर्जुन की बहनों के साथ कभी मूवी डेट पर जातीं तो कभी पार्टी करती दिखती हैं। हाल ही में एक यूजर ने अर्जुन के रिश्ते की तुलना बोनी कपूर और श्रीदेवी से कर दी । जिसके बाद अर्जुन ने उन्हें करारा जवाब दिया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
arjun kapoor
- फोटो : social media
दरअसल, कमेंट करने वाली ये यूजर वरुण धवन की फैन है । इस यूजर का नाम कुसुम है । कुसुम ने ट्वीट करते हुए अर्जुन के लिए लिखा, 'आप अपने पिता की दूसरी पत्नी से नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस के लिए आपकी मां को छोड़ दिया। अब आप खुद आपसे उम्र में 11 साल बड़ी महिला को डेट कर रहे हैं, जिनका एक टीनेज बेटा भी है। आखिर ऐसा डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन कपूर?'
विज्ञापन
3 of 7
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
इस कमेंट को देखने के बाद अर्जुन कपूर भड़क गए । उन्होंने भी कुसुम को करारा जवाब दिया । अर्जुन ने लिखा, 'मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमने एक-दूसरे के बीच एक सम्मानजनक दूरी बनाकर रखी थी। अगर मैं नफरत करता तो मैं अपने पिता और जाह्नवी व खुशी के साथ उस समय खड़ा नहीं रहता।'
4 of 7
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
'टाइप करना और किसी को जज करना आसान है, लेकिन थोड़ा सोचा भी करें। आप वरुण धवन की फैन हैं इसलिए मुझे लगता है कि मुझे आपको बताना चाहिए कि उनके फोटो को अपनी डीपी पर लगाकर प्लीज नफरत न फैलाएं।' अर्जुन के इस कमेंट के बाद यूजर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी ।
विज्ञापन
5 of 7
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर ने अर्जुन से माफी मांगी और अपना ट्वीट भी डिलीट कर दिया । उन्होंने लिखा, 'अगर मैंने किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाई है तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मेरा मकसद किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। मैं अर्जुन कपूर के सभी फैन्स से माफी मांगती हूं। प्लीज मुझे माफ कर दें। यह सिर्फ मेरा विचार था। मेरे मन में अर्जुन कपूर सर और मलाइका अरोड़ा मैम के लिए कोई गलत भावनाएं नहीं हैं। सॉरी अर्जुन कपूर सर।'
विज्ञापन
6 of 7
Arjun Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कुसुम के माफी मांफी मांगने के बाद अर्जुन ने फिर से एक ट्वीट किया । अर्जुन ने कुसुम की माफी को स्वीकारते हुए लिखा, 'इट्स ओके कुसुम... प्यार फैलाएं... स्ट्रीट डांसर (वरुण धवन) आपको देख रहे हैं'। कुसुम के इस कदम की वरुण धवन ने भी सराहना की है ।
उन्होंने लिखा, 'मुझे खुशी है कुसुम कि आपने माफी मांगी। इट्स ओके अर्जुन नाराज नहीं हैं। हम सभी को अपनी जिंदगी जीनी चाहिए। अर्जुन का बड़ा दिल है। जैसा मैं हमेशा कहता आया हूं कि मैं नहीं चाहता कि मेरे फैन्स किसी दूसरे ऐक्टर के बारे में बुरी बात करें #keepiteasy'।