फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त्य ही नहीं नव्या-आराध्या के साथ भी बेहद कूल हैं अमिताभ बच्चन, देखें तस्वीरें

Fri, 22 May 2020 05:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, अगस्त्य और नव्या - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने बीते दिन अपने पोते अगस्त्य नंदा के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में अमिताभ और अगस्त्य घर में बने जिम में थे और हाथों में डंबल लिए थे। ऐसा लग रहा था दोनों साथ में वर्कआउट कर रहे थे। तस्वीर में अमिताभ का एनर्जी से भरा अवतार लोगों को खूब भाया। अमिताभ केवल अगस्त्य के साथ ही नहीं बल्कि नव्या नवेली और आराध्या के साथ भी खूब मस्ती करते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, नव्या नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के दो बच्चे हैं, बेटी नव्या नवेली और बेटा अगस्त्य। तस्वीर में अमिताभ बच्चन नव्या को गले लगाए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है नव्या काफी समय बाद अपने नाना से मिलीं जिसके बाद वो उन्हें देखते ही गला लगा लेती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ, अभिषेक, आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया
आराध्या के साथ अमिताभ बच्चन अक्सर नजर आते हैं। रविवार के दिन जब अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलने के लिए घर से बाहर निकलते हैं तो कई बार आराध्या भी उनके साथ होती हैं। तस्वीर में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आराध्या नजर आ रहे हैं।

4 of 5
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ नव्या नवेली, अगस्त्य और आराध्या हैं। तस्वीर रक्षाबंधन के दौरान की है। बच्चन परिवार हर त्योहार धूमधाम से मनाता है। ऐसे में पूरा परिवार एक छत के नीचे इकट्ठा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ये तस्वीर कुछ साल पुरानी है। अमिताभ के साथ नव्या नवेली और अगस्त्य हैं। तीनों साथ में कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। ये तस्वीर अमिताभ  बच्चन के घर की ही है।

पहले ऐसी दिखती थीं शाहरुख की बेटी सुहाना, अब 20 की उम्र में ही दे रहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें