बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों घर पर रहकर काफी बोर हो रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से शूटिंग तो दूर की बात है कोई घर से भी नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में ये सेलेब्स घर में ही रहकर अपनी फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं। अपने घर के काम काज में जुटे हुए हैं। तो वहीं बोरियत मिटाने के लिए कुछ नया करने और सीखने की भी कोशिश कर रहे हैं। जिसे वो सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। जवानी जानेमन की अभिनेत्री ने भी कुछ ऐसी ही कोशिश की है।