साउथ फिल्मों का सुपरस्टार और अपने फैन्स के लिए भगवान माने जाने वाले एक्टर रजनीकांत आज 12 दिसंबर को 67 साल के हो गए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 2.0 जीरो रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। ऐसे में रजनी को उनके बर्थडे पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ और इस कड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है...
विज्ञापन
2 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने इससे पहले बीते मंगलवार को 96 साल के हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे दिलीप कुमार को भी ट्विटर के जरिए बर्थडे विश किया था और अब उन्होंने ट्विटर पर ही अपने एक और दोस्त रजनीकांत के लिए लिखा, हैप्पी बर्थडे रजनी...मेरे दोस्त, साथी और सेंसेशन।'
विज्ञापन
3 of 5
रजनीकांत लखनऊ में
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में रजनीकांत का जन्म हुआ था।शिवाजी रावा गायकवाड़ उनका असली नाम है। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो उन्होंने तमिल फिल्मों से साल 1975 में एक्टिंग के क्षेत्र में दस्तक दी थी। वहीं, बॉलीवुड में उनकी एंट्री साल 1983 में आई फिल्म अंधा-कानून से हुई थी। फिल्म में रजनीकांत के साथ मुख्य भूमिका में हेमा मालिनी थीं।
4 of 5
rajnikanth
वहीं, फिल्म अंधा-कानून में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे साथ ही उस जमाने के दिग्गज कलाकार और फेमस खलनायक रहे प्राण, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, मदनपुरी और डैनी भी थे। इन सबके सामने रजनीकांत का पहली बार हिंदी फिल्म में आगमन हुआ था।
आखिर में आपको बता दें कि रजनीकांत की फैंन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। साउथ में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहते हैं और रजनीकांत खुद भी अपने चाहने वालों को कभी नाराज नहीं करते हैं। गौरतलब है कि साल 2000 में रजनीकांत को पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है।