बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई बनीं कंगना का नया लुक सामने आया है। साथ ही ट्रेलर रिलीज की तारीख भी बताई गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी भी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
Manikarnika
इससे पहले मणिकर्णिका का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आया। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
KANGANA
इस नई तस्वीर में रानी लक्ष्मी बाई बनीं कंगना राज सिंहासन पर बैठी दिख रही हैं। वहीं कंगना के लुक्स में महारानी वाले तेवर, गुस्सा और धैर्य को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
4 of 5
कंगना रनौत
कंगना की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना के काफी मेहनत की है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी।
बता दें कि इस फिल्म को जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अगले साल 25 जनवरी 2019 को रखी गई है। देश के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसमें बनारस, आमेर, जयपुर आदि शामिल है।