अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं यह 66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह है। इस पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। यह पुरस्कार 1969 में शुरू हुआ था। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10,00000 रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को 2017 में दिया गया था। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सोमवार को ये पुरस्कार प्रदान करेंगे। परंपरागत रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद पुरस्कार विजेताओं के लिए बाद में एक चाय पार्टी आयोजित करेंगे। अमिताभ बच्चन को उनके उत्कृष्ट अभिनय और हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कारों में सबसे अहम यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। अगस्त में राहुल रवैल अध्यक्ष फीचर फिल्म श्रेणी ने पुरस्कारों की घोषणा की थी। इसमें सर्वश्रेष्ट फिल्म का अवार्ड गुजराती फिल्म हेलारो को दिया जाएगा।