फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद दिवाली पार्टी की तैयारियों में जुटा बच्चन परिवार, जानें अमिताभ ने किसे-किसे भेजा न्यौता

Wed, 23 Oct 2019 10:43 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में दिवाली पार्टियां शुरू हो गई हैं। आनंद पंडित और मनीश मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में काफी सितारों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। तीन दिन तक अस्पताल में रहकर लौटे अमिताभ भी अब दिवाली पार्टी देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि बीते दो साल को छोड़ दें तो अमिताभ बच्चन हर साल अपने यहां दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं जिनमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आते हैं। इस बार भी दिवाली पार्टी के लिए न्यौता भेज दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
दो साल बाद एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड सितारों और खास दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन किया है। उनके घर में दिवाली पार्टी 27 अक्टूबर को होगी। अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन ने पिछले हफ्ते अपनी इस दिवाली पार्टी के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को भी न्योता भेजा है। इनमें शाहरुख-गौरी खान, अजय देवगन, काजोल, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, आनंद पंडित शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan and Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
इनके अलावा कबीर खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी जैसे कई बड़े सितारों को भी न्यौता भेजा गया है। बीते दो साल से अमिताभ बच्चन दिवाली को धूमधाम से नहीं मना पा रहे हैं थे। इसकी वजह बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता और बेटी श्वेता बच्चन नंदा ससुर का निधन होना था। साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का निधन हो गया था जिसके बाद बच्चन परिवार ने सिर्फ दिवाली पूजा की थी।

4 of 5
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media
वहीं 2018 में अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के ससुर राजन नंदा के निधन के चलते ये पार्टी नहीं की गई थी। इस वजह से पूरे दो साल बाद अब अमिताभ बच्चन के घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया है। वहीं केवल अमिताभ बच्चन के घर ही नहीं बल्कि अन्य फिल्मी सितारों के घर में दिवाली पार्टी की तैयारियां चल रही हैं। इसी दिन सलमान खान की बहन अर्पिता के अलावा जुहू में अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी भी दिवाली पार्टी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन बीते दिन अस्पताल में भर्ती हुए थे जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। तबीयत खराब होने की वजह से वो रविवार को घर के बाहर फैंस से मिलने भी नहीं पहुंचे। इसके लिए अमिताभ ने माफी भी मांगी। अमिताभ के आंतों में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था हालांकि आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया।

पढ़ें: अस्पताल से लौटे अमिताभ ने पहली बार बताया अब कैसी है हालत, बोले- 'डॉक्टरों की सलाह...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें