फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Wed, 25 Sep 2019 04:10 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। बिग बी को सिनेमाजगत के सबसे बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसकी घोषणा खुद भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके की। प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : एएनआई
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया- 'महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने 2 पीढ़ियों का मनोरंजन किया और सबको प्रेरणा दी है उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।'
 
विज्ञापन

3 of 4
karan johar - फोटो : social media
प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद करण जौहर ने भी इसे रिट्वीट किया है। करण जौहर ने रिट्वीट करते हुए लिखा- 'भारतीय सिनेमा की सबसे प्रेरक शख्सियत। वह रॉकस्टार हैं। अपने आपको सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैं अमिताभ बच्चन के युग में हूं। सीनियर बच्चन को मिला सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार।'
 
विज्ञापन

4 of 4
amitabh bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की करें तो फिलहाल वो छोटे पर्दे पर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं। इस शो से एक बार फिर न सिर्फ अमिताभ बच्चन लोगों का दिल जीत रहे हैं बल्कि साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी टिके हुए हैं। आने वाली फिल्मों की बात करें तो लिस्ट में 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे' शामिल हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें