अभिनेत्री दिव्या दत्ता
- फोटो : amarujala
दिव्या दत्ता आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
सौ से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिका निभाने वाली दिव्या दत्ता बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 42वां जन्मदिन मना रहीं दिव्या दत्ता अपनी एक्टिंग के दम पर सपोर्टिंग किरदारों में भी जान भर देती हैं। पंजाब के लुधियाना शहर में दिव्या का जन्म एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में आई फिल्म इश्क में जीना इश्क में मरना से की थी।