फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री को दुपट्टे से पकड़कर ले जा रहे थे अमिताभ बच्चन, देखें वायरल वीडियो

Fri, 31 Jan 2020 07:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन और दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में इस बार अमिताभ बच्चन एक वायरल वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं। वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री को दुपट्टे से पकड़कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दिव्यांका - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल टीवी की सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में दिव्यांका के साथ अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ दुपट्टे से दिव्यांका त्रिपाठी को पकड़े हैं और लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के कुछ देर बाद ही वायरल हो गया है। वीडियो में अमिताभ कहते दिख रहे हैं कि जो भरोसा करता है उस पर भरोसा करना। दिव्यांका और अमिताभ बच्चन के फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
वैसे बात अमिताभ बच्चन के फिल्मी करियर की करें तो कतार में फिलहाल चार फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो' हैं। चेहरे में अमिताभ बच्चन की जोड़ी इमरान हाशमी के साथ होगी तो वहीं गुलाबो सिताबो में आयुष्मान खुराना के साथ। इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र में अमिताभ के साथ रणबीर और आलिया नजर आएंगे।

पढ़ें: ब्लैक ड्रैस में टेलीविजन की 'नागिन' ने ढाया कहर, सात लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें