फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में सुपरहिट होने से पहले कुछ यूं दिखते थे अमिताभ बच्चन, देखें RARE फोटोज

Sat, 13 Jun 2020 08:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'एंग्री यंग मैन' से लेकर बूढ़े पिता तक के किरदार में जान डाल देने वाले अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' थी। इस फिल्म के बाद से बिग बी का सितारा कुछ ऐसा चमका कि आज तक उसकी चमक कम नहीं हो पाई है। फिल्मी करियर में बेशक कई उतार चढ़ाव आए लेकिन अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग के दम पर ही पिछली सदी के महानायक का खिताब हासिल किया। आज हम आपको अमिताभ बच्चन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसपर आपकी नजर पहले नहीं पड़ी होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अब जरा इस तस्वीर को ही देखिए, हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की गोद में अमिताभ बच्चन कितने खुश लग रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ये भी अमिताभ बच्चन के बचपन की तस्वीर है... यकीनन ये तस्वीर आपने पहले नहीं देखी होगी।

4 of 8
तेजी बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
'सात हिन्दुस्तानी' फिल्म से पहले अमिताभ ने ऑल इंडिया रेडियो में उद्घोषक बनने के लिए भी अपनी किस्मत आजमाई थी और कुछ अन्य नौकरियों के लिए भी। इसके लिए अमिताभ ने ऑल इंडिया रेडियो में ऑडिशन दिया लेकिन रेडियो की चयन समिति ने अमिताभ की आवाज को रेडियो के लिए अयोग्य बताकर रिजेक्ट कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 8
Saat Hindustani - फोटो : Twitter
यह अमिताभ की पहली फिल्म की तस्वीर है...
अमिताभ को 'सात हिन्दुस्तानी' में अभिनय के लिए कुल पांच हजार रुपये मिलने थे। चाहे फिल्म को बनने में कितना भी समय लगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की इस तस्वीर पर गौर फरमाइए...
हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'आनंद' से अमिताभ को अच्छी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में नायक तो राजेश खन्ना थे लेकिन अमिताभ ने अपनी बाबू मोशाय की भूमिका को इतना खूबसूरत और अहम बना दिया कि इसके लिए उन्हें पहली बार सर्वोत्तम सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन

7 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Social Media
3 जून 1973 को बिग बी ने जया भादुरी से शादी कर ली थी। इस वक्त अमिताभ की फिल्म जंजीर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
अमिताभ और जया - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर अमिताभ और जया की शादी की तस्वीर...
बिग बी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ, जिसमें जया भी शामिल थी, फिल्म 'जंजीर' की सफलता का जश्न मनाने के लिए लंदन छुट्टी पर जाना चाहते थे, लेकिन उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने शर्त रखी की वो शादी के बाद ही घूमने जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें