फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऐसी दिखती थीं लता मंगेशकर और आशा भोसले, अमिताभ बच्चन का ट्वीट वायरल

Wed, 12 Feb 2020 05:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के शहंशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन हमेशा ट्विटर पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते रहते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसे में एक बार फिर अमिताभ का एक ट्विटर पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लता मंगेशकर और आशा भोसले की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर की खास बात है कि ये एक थ्रोबैक तस्वीर है। ये तस्वीर आशा और लता के बचपन की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता और आशा फ्रॉक और में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के इस ट्विटर पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ ये अमिताभ के फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं लता और आशा के पसंद करने वाले भी इस तस्वीर को वायरल कर रहे हैं।
 

4 of 5
अमिताभ
लता और आशा की तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'लता जी  और  आशा जी  के बचपन का चित्र ! आज लता जी के ट्वीट में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गुरुओं को याद किया और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया ! telepathy !!' बता दें कि लता मंगेशकर ने बीते दिन अपने ट्विटर से आध्यात्मिक गुरु पंडित जम्मू महाराज और दिवंगत कवि नरेंद्र शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेता के पास गुलाबो सिताबो, ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे जैसी फिल्में कतार में है। इन फिल्मों में अमिताभ के साथ रणबीर- आलिया, आयुष्मान खुराना और इमरान हाशमी जैसे सितारे देखने को मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें