फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women’s Day: अमिताभ बच्चन ने पोस्ट की ऐसी PHOTO, लोगों ने कमेंट्स से लगा दी क्लास

Thu, 08 Mar 2018 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विश्व महिला दिवस के मौके पर पूरी दुनिया महिलाओं को सलाम कर रही है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दे रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर अकाउंट पर फैमिली फोटो शेयर कर बधाई दी। इन तस्वीरों में बेटी श्वेता नंदा बच्चन, नातिन नव्या नवेली और आराध्या के साथ बीवी जया बच्चन तक नजर आ रही हैं। मगर बहू ऐश्वर्या राय नदारद हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फोटो में ऐश्वर्या के नजर न आने के बाद लोग अमिताभ बच्चन से कई सवाल पूछ रहे हैं। पहली तस्वीर में श्वेता बच्चन नंदा बेटी नव्या के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में जया बच्चन, श्वेता और नव्या नजर आ रही हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में नव्या के साथ अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन के नजर न आने के कारण लोगों ने कमेंट बॉक्स में ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में सवाल किए। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में पूछा- क्या आप अपनी बहू को बेटी नहीं मानते हैं? महिला दिवस के मौके पर आपने सबकी तस्वीर शेयर की, लेकिन ऐश्वर्या राय को छोड़ दिया। यह सही बात नहीं है सरजी।

4 of 6
एक यूजर ने लिखा – यह बहुत ही निराशाजनक है कि आपने बॉलीवुड की पहली इंटरनेशनल सेलिब्रिटी को कहीं भी मेंशन नहीं किया। वह मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एक यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या राय बच्चन कहां हैं सर? एक यूजर ने लिखा- बहू और बेटी में तो अमिताभ बच्चन फर्क करते हैं और लोगों को क्या बोलेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : self
बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘102 नॉट’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें