सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव रहने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन वैलेंटाइन डे के शुभ मौके पर भी पोस्ट करने से नहीं चूके। उन्होंने इस खास दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर चुटकी लेते हुए बड़ा मजाक बनाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन
बता दें कि बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, 'T 3090- एक सवाल, क्या ये एक एक्सीडेंट है कि 14 नवंबर, 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे के ठीक 9 महीने 3 दिन बाद आता है।' ऐसे में सुपरस्टार की इस पोस्ट पर यूजर्स भी चुटकी लेने में पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन
3 of 5
amitabh bachchan
किसी ने ट्वीट पर सवाल करते हुए पूछा क्या वाकई में आप हैं सर? ऐसे में एक ने फिल्म 'शोले' का मशहूर डायलॉग याद कर 'कितने आदमी थे गब्बर' लिखा। वहीं, एक ने बिग बी को एक दिन एक्सट्रा जोड़ने पर सवाल किया।
4 of 5
badla
बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि फिल्म 'पिंक' के बाद एक बार फिर उनकी जोड़ी अभिनेत्री तापसी पन्नू संग नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम 'बदला' है। यह एक सस्पेंस मूवी है जिसमें अमिताभ एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है।
इससे पहले बिग बी बीते वर्ष 2018 में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में नजर आए थे। फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी जिसे लेकर आमिर खान और अमिताभ बच्चन की पूरे फिल्म जगत और दर्शकों में खूब किरकिरी हुई थी।