दुनिया के कई देशों में रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। रमजान की शुरुआत चांद को देखकर की जाती है। भारत में आज चांद का दीदार होने की संभावना है जिसके बाद कल यानी 25 अप्रैल से रमजान का पहला रोजा रखा जा सकता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन
2 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा- 'रमजान मुबारक, इस पवित्र मौके पर शांति और प्यार।'
विज्ञापन
3 of 6
अनुपम खेर
- फोटो : एएनआई
अनुपम खेर ने ट्वीट किया- 'रमादान मुबारक, हमेशा प्यार और शांति।'
4 of 6
Sonam Kapoor Ahuja
- फोटो : amar ujala
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा- 'रमजान करीम, मेरे भाइयों और बहनों। रमजान मुबारक।'
विज्ञापन
5 of 6
हुमा कुरैशी
- फोटो : Twitter
हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए लिखा 'सब कह रहे हैं कि शनिवार को पहला रोजा है। रमजान बस आ ही गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में आप सब के लिए दुआ करती हूं। जरूरतमंदों की मदद करें और घर से ही इबादत करें।'
अभिनेता अली फजल ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'रमजान मुबारक, सुरक्षित रहें। मैं भी घर पे ही हूं। कल परसों शायद अगर जाने दिया गया तो निकलूंगा थोड़ा राशन लेने। अगर नहीं जाने दिया गया तो भी ठीक है।'